नई दिल्ली, 20 जून।
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का दूसरा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पूरे इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से शुरू होना तय हुआ था। इस आयोजन में शामिल होने के लिए दिल्ली और आसपास के राज्यों से समर्थकों का पहुंचना जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए बाकायदा अनुमति ली गई है।
सुरक्षा और निगरानी को पुख्ता बनाने के लिए जंतर-मंतर के आसपास सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया गया है। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी करीब 270 बॉडी-वर्न कैमरों के साथ मौजूद हैं, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।
इसके अलावा, पुलिस के वीडियोग्राफर भी वहां तैनात किए गए हैं जो हर छोटी-बड़ी घटना को रिकॉर्ड कर रहे हैं। जंतर-मंतर और आसपास की मुख्य सड़कों पर बैरिकेड्स की कई परतें लगाई गई हैं। शहर के प्रवेश और निकास द्वारों पर भी वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।




.jpg)













