अपराध
22 Jun, 2026

गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: छोटे भाई ने की बड़े भाई-भाभी और भतीजे की हत्या

गोरखपुर के बांसगांव में एक छोटे भाई ने पारिवारिक विवाद के चलते सोते हुए अपने बड़े भाई, भाभी और मासूम भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

गोरखपुर, 22 जून।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक हृदयविदारक हत्याकांड सामने आया है। एक छोटे भाई ने सोते समय अपने बड़े भाई, भाभी और 3 वर्षीय मासूम भतीजे की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ और एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में हुई है। वारदात रविवार रात करीब 3 बजे उस समय हुई जब परिवार के तीनों सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपित छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। मृतक के पिता की शिकायत पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर इस जघन्य वारदात के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़