अपराध
22 Jun, 2026

नोएडा में गांजा तस्करों का पर्दाफाश: थाईलैंड से तस्करी कर छात्रों को बेचते थे ओजी गांजा

नोएडा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाईलैंड से गांजा तस्करी करने वाले चार छात्रों को गिरफ्तार किया है, जो स्थानीय विश्वविद्यालयों में छात्रों को नशा सप्लाई करते थे।

नोएडा, 22 जून।

नोएडा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से करीब 3 किलो 650 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा (ओजी), दो लग्जरी वाहन (थार और स्कॉर्पियो) तथा चार लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) रवि शंकर निम के अनुसार, सूचना मिली थी कि गोरखपुर निवासी युवराज चौधरी और शशांक अपने साथी प्रणय पुष्प को नोएडा में गांजा की सप्लाई देने वाले हैं। पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास घेराबंदी कर इन चारों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रणय पुष्प (पटना), युवराज चौधरी, शशांक शाही और रोहन चौधरी (सभी गोरखपुर निवासी) के रूप में हुई है।

पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि आरोपी थाईलैंड से गांजा तस्करी कर लाते थे। शशांक के परिवार के थाईलैंड में रहने के कारण उन्हें वहां से नशा लाने में आसानी होती थी। ये लोग नोएडा के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को यह महंगा गांजा सप्लाई करते थे। आरोपित प्रणय ने बताया कि वह शारदा यूनिवर्सिटी से बीबीए स्नातक है और अपने खर्चों के लिए इस धंधे में शामिल हुआ था। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़