बॉलीवुड
22 Jun, 2026

बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' का जलवा, शाहिद-कृति की फिल्म ने पहले वीकेंड में कमाए 47.50 करोड़

शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है, वहीं 'पेड्डी' और 'मैं वापस आऊंगा' भी अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।

मुंबई, 22 जून ।

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले ही वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़, दूसरे दिन 16.25 करोड़ और रविवार (तीसरे दिन) को 17.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 47.50 करोड़ रुपये और वैश्विक कलेक्शन 76.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस सफलता के साथ फिल्म ने शाहिद की पिछली रिलीज 'ओ रोमियो' के शुरुआती तीन दिनों के रिकॉर्ड (30.15 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस की अन्य फिल्मों की बात करें तो दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' दूसरे सप्ताह में भी स्थिर बनी हुई है। फिल्म ने 10वें दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के प्रदर्शन की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है। 18वें दिन 2.82 करोड़ रुपये के साथ इसका कुल घरेलू कलेक्शन 234.27 करोड़ रुपये और वैश्विक कमाई 330.11 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। धीमी रफ्तार के बावजूद 'पेड्डी' इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक बनी हुई है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़