अपराध
22 Jun, 2026

शिमला में नशे का कहर: चिट्टे का इंजेक्शन लेने से युवक की मौत, साथी पर केस दर्ज

शिमला के ठियोग में नशे की ओवरडोज के संदिग्ध मामले में एक युवक की मौत हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने उसके साथी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला, 22 जून।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग में एक युवक की संदिग्ध मौत ने चिट्टे (नशीले पदार्थ) के बढ़ते खतरे को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, एक निजी होटल में कार्यरत वेटर हरदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि 19 जून की रात उसके साथी करण और उनके परिचित बलवंत उर्फ रवि रावत ने कथित तौर पर चिट्टे का इंजेक्शन लिया था।

शिकायतकर्ता का दावा है कि आधी रात को करण और बलवंत ने एक पदार्थ को पानी में गर्म कर सिरिंज में भरा और खुद को इंजेक्शन लगाए। आरोप है कि इंजेक्शन लेने के कुछ समय बाद ही करण की तबीयत बिगड़ने लगी और अंततः उसकी मौत हो गई। हरदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित बलवंत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और 351(2) के तहत गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है और मौत के असली कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हिमाचल में नशे की ओवरडोज से होने वाली मौतों का यह सिलसिला प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़