Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजस्थान
25 Jun, 2026

कुवैत में राजस्थान फाउंडेशन का गठन, डूंगरपुर के डायालाल कुम्हार बने पहले अध्यक्ष

कुवैत में राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर के गठन के साथ ही डूंगरपुर के समाजसेवी डायालाल कुम्हार को इसका प्रथम अध्यक्ष बनाया गया है जो प्रवासियों और राजस्थान सरकार के बीच सेतु का कार्य करेंगे।

डूंगरपुर, 25 जून।

कुवैत में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। वहां 'राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर' का आधिकारिक गठन कर दिया गया है। इस नवगठित निकाय के प्रथम अध्यक्ष के रूप में डूंगरपुर के समाजसेवी डायालाल कुम्हार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुम्हार मूल रूप से डूंगरपुर जिले की गलियाकोट तहसील के गरियाता गाँव के निवासी हैं और लंबे समय से कुवैत में सक्रिय हैं। उनकी नियुक्ति की खबर से प्रवासी राजस्थानी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस मंच का उद्देश्य खाड़ी देशों में रह रहे राजस्थानियों को उनकी मातृभूमि से जोड़ना है। इसके माध्यम से राज्य की जन-कल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा, निवेश और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में प्रवासियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

यह पहल राजस्थान सरकार और विदेश में रहने वाले प्रवासियों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेगी। साथ ही यह युवाओं को स्टार्टअप और कौशल विकास जैसे कार्यक्रमों से जोड़कर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

'राजस्थान दर्पण एसोसिएशन' के महासचिव सतीश पंचाल ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि कुम्हार का नेतृत्व कुवैत में रह रहे प्रवासियों के लिए व्यापार, निवेश और सामाजिक कार्यों में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़