अपराध
26 Jun, 2026

कोसी नदी से 720 लीटर नेपाली शराब बरामद, नाव जब्त

सुपौल में कोसी नदी के रास्ते तस्करी कर लाई जा रही 720 लीटर नेपाली शराब पुलिस ने बरामद कर नाव जब्त की, जबकि फरार तस्कर की तलाश जारी है।

सुपौल, 26 जून।

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत सुपौल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनपुरा थाना क्षेत्र में कोसी नदी से 720 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। अभियान के दौरान शराब से भरी एक लकड़ी की नाव भी जब्त की गई। हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार 25 जून को रतनपुरा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि कोसी नदी के रास्ते नाव के माध्यम से बड़ी मात्रा में नेपाली शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वीरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान के लिए टीम गठित की गई।

गठित टीम ने कोसी नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध नाव को रोककर उसकी जांच की गई। तलाशी में भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद होने के बाद नाव को कब्जे में लेकर कोसी नदी के पूर्वी तट पर लाया गया। विस्तृत जांच के दौरान कुल 720 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई।

पुलिस ने शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लकड़ी की नाव भी जब्त कर ली है। इस मामले में रतनपुरा थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

|
आज का राशिफल

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़