उत्तर प्रदेश
26 Jun, 2026

प्रयागराज: मोहर्रम जुलूस देखने गए किशोर की करंट लगने से मौत

प्रयागराज के सेंवई मंडी के पास मोहर्रम का जुलूस देखने गए एक 17 वर्षीय किशोर की विद्युत पोल की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रयागराज, 26 जून।

प्रयागराज के कोतवाली थाना अंतर्गत सेंवई मंडी के समीप शुक्रवार तड़के मोहर्रम का जुलूस देखने गए एक 17 वर्षीय किशोर की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान मुट्ठीगंज के बहादुरगंज निवासी हमजा के रूप में हुई है, जो कासिम का पुत्र था।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि घटना तड़के उस समय घटित हुई जब हमजा जुलूस में शामिल होने के लिए पहुंचा था। मंडी के पास स्थित एक विद्युत पोल के संपर्क में आते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में पुलिस टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

|
आज का राशिफल

व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंग। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़