अपनी साफ-सुथरी छवि और कामकाज के दम पर बड़े जिले की कप्तानी का सपना देख रहे एक साहब इन दिनों कुछ ज्यादा ही सक्रिय नजर आ रहे हैं। अपराधियों पर कार्रवाई हो या अपराधों का खुलासा, हर मोर्चे पर सबसे आगे रहने की कोशिश है।
चर्चा है कि साहब अपनी कार्यशैली से बड़े लोगों का ध्यान खींचना चाहते हैं। हालांकि जानकार यह भी कहते हैं कि मंजिल जितनी बड़ी है, रास्ता भी उतना ही कठिन है। इसलिए मेहनत के साथ धैर्य की भी जरूरत पड़ेगी।









