इन दिनों पुलिस महकमे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि विभाग की कमान आखिर किसके हाथ में जाएगी। दावेदारों के नामों पर चर्चा खूब हो रही है और समर्थकों ने अपने-अपने हिसाब से गणित भी बैठा रखा है।
लेकिन मुख्यमंत्री की कार्यशैली को जानने वाले मुस्कुरा कर सिर्फ इतना कहते हैं कि अंतिम नाम वही होगा जिसकी चर्चा सबसे कम हो रही होगी। इसलिए फिलहाल चर्चाओं का बाजार गर्म है और इंतजार का मौसम जारी है।









