प्रशासनिक खबरें
27 Jun, 2026

भोपाल में रविवार को 3.32 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को भोपाल में पांच वर्ष तक की आयु के 3 लाख 32 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 2710 बूथ और विशेष मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं।

भोपाल, 27 जून।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून, रविवार को राजधानी भोपाल में पांच वर्ष तक की आयु के लगभग 3 लाख 32 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जानकारी के अनुसार, बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के लिए जिले में 2710 बूथ स्थापित किए गए हैं। ये बूथ आंगनवाड़ी केंद्रों के अलावा चयनित सरकारी और निजी अस्पतालों में बनाए गए हैं। इसके साथ ही शॉपिंग मॉल और प्रमुख बाजारों में भी विशेष टीमें तैनात की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक दवा पहुंचाई जा सके।

जिले से बाहर जाने वाले और बाहर से आने वाले पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को भी पोलियो की खुराक उपलब्ध कराने के लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। वहीं, ईंट भट्टों, क्रेशर, निर्माण स्थलों और घुमक्कड़ आबादी जैसे हाईरिस्क क्षेत्रों में मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि भारत के पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अभियान के पहले दिन अपने बच्चों को निकटतम बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।

|
आज का राशिफल

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़