अपराध
27 Jun, 2026

बकरी चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उरई में बकरी चोरी के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक के पैर में गोली लगी और उनके पास से हथियार, नकदी व कार बरामद हुई।

उरई, 27 जून।

जिले में बकरी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए थाना गोहन पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने शनिवार सुबह संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने बताया कि 20 जून की रात थाना गोहन क्षेत्र के ग्राम इटवाँकनार निवासी संजू की पत्नी खुशबू के घर से तीन बकरियां चोरी कर ली गई थीं। घटना के दौरान विरोध करने पर संजू के साथ मारपीट कर उसे घायल भी किया गया था। इस मामले में थाना गोहन में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों उदल और आशिफ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपितों के पास से एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा, ब्लेडनुमा चाकू, 4,450 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की गई है।

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 20 जून को एक घर से तीन बकरियां चोरी की थीं, जिन्हें 14 हजार रुपये में बेच दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में कुल चार लोग शामिल थे और वे एक अन्य वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

|
आज का राशिफल

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़