राजनीति
27 Jun, 2026

तमिलनाडु कांग्रेस की कमान अब बी. मणिकम टैगोर के हाथ

कांग्रेस ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए राज्यसभा सांसद बी. मणिकम टैगोर को तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि के. सेल्वपेरुन्थगई को पद से मुक्त कर उनके योगदान की सराहना की गई है।

नई दिल्ली, 27 जून।

कांग्रेस ने तमिलनाडु में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद बी. मणिकम टैगोर को तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर बी. मणिकम टैगोर को तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें राज्य में संगठन को और मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को गति देने का दायित्व दिया गया है।

इस संगठनात्मक फेरबदल के तहत बी. मणिकम टैगोर, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के. सेल्वपेरुन्थगई का स्थान लेंगे। कांग्रेस ने के. सेल्वपेरुन्थगई को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए संगठन के लिए उनके योगदान और सेवाओं की सराहना की है।

|
आज का राशिफल

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़