Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रुस
27 Jun, 2026

यूक्रेन का वोल्गोग्राड सैन्य परिसर पर मिसाइल हमला, रूस ने 175 ड्रोन मार गिराने का दावा

यूक्रेन ने वोल्गोग्राड के सैन्य-औद्योगिक परिसर पर क्रूज़ मिसाइल से हमला करने का दावा किया है, जबकि रूस ने जवाब में 175 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने और हमले में एक कर्मचारी की मौत तथा 11 लोगों के घायल होने की जानकारी दी।

मॉस्को, 27 जून।

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसकी लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल से दक्षिणी रूस के वोल्गोग्राड स्थित एक सैन्य-औद्योगिक परिसर पर हमला किया गया। यूक्रेन के अनुसार इस कार्रवाई के बाद टाइटन-बैरीकाडी प्लांट में आग लग गई, जहां रूस के लिए आर्टिलरी सिस्टम, मिसाइल लॉन्च सिस्टम के पुर्जों और अन्य सैन्य उपकरणों का निर्माण किया जाता है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि शुक्रवार रात एफपी-5 फ्लेमिंगो क्रूज़ मिसाइलों से यह हमला किया गया। उन्होंने दावा किया कि यह परिसर यूक्रेन के लिए एक महत्वपूर्ण सैन्य लक्ष्य था। ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अपनी लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता लगातार मजबूत कर रहा है और रूस पर निरंतर दबाव बनाए रखना सम्मानजनक शांति की दिशा में अहम कदम होगा।

दूसरी ओर, वोल्गोग्राड के गवर्नर आंद्रे बोचारोव ने बताया कि क्रास्नोओक्त्याब्रस्की जिले में स्थित एक उत्पादन इकाई को रात के हमले में नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि मलबा हटाने के दौरान प्लांट के एक कर्मचारी का शव मिला, जबकि 11 अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने अलग बयान जारी कर दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने देश के 10 क्षेत्रों के अलावा ब्लैक सी और क्रीमिया के ऊपर यूक्रेन के 175 ड्रोन मार गिराए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की परिस्थितियों के कारण दोनों पक्षों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़