अपराध
29 Jun, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर 70 बकरियां जब्त, सात तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 70 बकरियां, तीन ऑटो और तीन मोटरसाइकिल जब्त कर एक नेपाली नागरिक सहित सात तस्करों को गिरफ्तार किया है।

किशनगंज, 29 जून।

भारत-नेपाल सीमा पर मवेशी तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 12वीं वाहिनी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 बकरियां जब्त की हैं। इस कार्रवाई में एक नेपाली नागरिक सहित सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में इस्तेमाल तीन ऑटो और तीन मोटरसाइकिल भी जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए दिघलबैंक थाना पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से अवैध रूप से बकरियों की खेप ऑटो और मोटरसाइकिल के माध्यम से भारतीय सीमा में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर बी कंपनी, दिघलबैंक कैंप से विशेष नाका दल का गठन किया गया और सीमा पर बॉर्डर पिलर संख्या-135 के पास घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान नेपाल की ओर से आ रहे तीन ऑटो और तीन मोटरसाइकिलों को रोककर जांच की गई। वाहनों में बड़ी संख्या में बकरियां लदी मिलीं। पूछताछ के दौरान आरोपित बकरियों के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके और मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन एसएसबी जवानों ने सभी सात लोगों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान 70 बकरियां, तीन ऑटो और तीन मोटरसाइकिल जब्त किए गए। इसके बाद सभी आरोपितों और जब्त सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए दिघलबैंक थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर मवेशी तस्करी के प्रयास लगातार सामने आते रहते हैं। विशेष रूप से त्योहारी सीजन में मवेशियों की मांग बढ़ने के कारण ऐसी गतिविधियों में भी वृद्धि होती है। पुलिस और एसएसबी अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़