अंतरराष्ट्रीय संबंध
29 Jun, 2026

मप्र डीजीपी कैलाश मकवाणा से मिले नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल, पुलिस नवाचारों पर हुई चर्चा

नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल नबील ताउआती ने भोपाल में डीजीपी कैलाश मकवाणा से मुलाकात कर मध्य प्रदेश पुलिस के नवाचारों, सेफ क्लिक 2.0, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

भोपाल, 29 जून।

मुंबई स्थित नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल नबील ताउआती ने सोमवार को भोपाल प्रवास के दौरान पुलिस मुख्यालय पहुंचकर मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार कौस्तुभ परिहार और कृषि सलाहकार प्रसाद पारते भी उपस्थित रहे।

बैठक में पुलिस महानिदेशक ने मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, आधुनिक पुलिसिंग, तकनीकी नवाचार और नागरिक-केंद्रित सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने राज्यव्यापी सेफ क्लिक 2.0 अभियान का उल्लेख करते हुए बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता के उद्देश्य से नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा विभिन्न संस्थानों तक साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी व्यापक स्तर पर पहुंचाई जा रही है।

डीजीपी ने प्रदेश सरकार और मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी अभियान की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने, समाज में जागरूकता बढ़ाने और मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच जनसुरक्षा, साइबर सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, जनजागरूकता अभियानों तथा पारस्परिक सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान जैसे विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। कॉन्सुल जनरल नबील ताउआती ने मध्य प्रदेश पुलिस के नवाचारों और जनहित में संचालित जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग और संवाद को और मजबूत बनाने की इच्छा व्यक्त की।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि इस तरह के सौहार्दपूर्ण संवाद से दोनों पक्षों के बीच आपसी समझ और सहयोग को नई दिशा मिलेगी। साथ ही जनहित और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर ज्ञान एवं अनुभवों के आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़