अपराध
29 Jun, 2026

नारायणपुर में गोवंश वध मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर के बेनूर थाना क्षेत्र में गोवंश वध के मामले में पुलिस ने 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर मांस, खाल और वारदात में प्रयुक्त हथियार जब्त करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

नारायणपुर, 29 जून।

नारायणपुर जिले के बेनूर थाना क्षेत्र के ग्राम मालिंगनार पटेलपारा में गोवंश वध के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित गांव के ही निवासी हैं। कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि मालिंगनार पटेलपारा में कुछ लोग गोवंश का वध कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां 12 लोगों को गोवंश काटते हुए पाया गया, जिसके बाद सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कच्चा मांस, पका हुआ मांस, गोवंश के चार पैर, पूंछ के टुकड़े, खाल तथा घटना में प्रयुक्त एक टंगिया और दो धारदार छुरियां जब्त कीं। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

गिरफ्तार आरोपितों में मंगलूराम सलाम, सिद्दू सलाम, मनकूर वड्डे, सुखमन करंगा, रामसिंग सलाम, इतवारु राम करंगा, मंगिया सलाम, सोमारू सलाम, मंगेल सलाम, मनकू वड्डे, सोमजी सलाम और सन्नू शामिल हैं। सभी ग्राम मालिंगनार पटेलपारा के निवासी हैं।

पुलिस ने बरामद साक्ष्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5 और 10 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़