अपराध
29 Jun, 2026

झाड़ियों में मिला चार वर्षीय बच्ची का शव, हत्या की आशंका

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में लापता चार वर्षीय बच्ची का शव झाड़ियों में मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

जौनपुर, 29 जून।

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में सोमवार को चार वर्षीय मासूम बच्ची का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि डायल-112 पर चार वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान धनेजा गांव की झाड़ियों में बच्ची का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

पूछताछ में सामने आया कि मृत बच्ची अपनी मां के साथ एक रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में आई थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जफराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़