अंतरराष्ट्रीय संबंध
29 Jun, 2026

बांग्लादेश से हिंदी छात्रों और शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल करेगा भारत दौरा

ढाका विश्वविद्यालय के हिंदी छात्रों और शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल 2 से 10 जुलाई तक भारत दौरे पर आकर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञों से मुलाकात करेगा और भाषाई एवं सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देगा।

नई दिल्ली, 29 जून।

बांग्लादेश के ढाका विश्वविद्यालय स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मॉडर्न लैंग्वेज के हिंदी विभाग के छात्रों और शिक्षकों का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल 2 जुलाई से 10 जुलाई तक भारत के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक दौरे पर आएगा। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच भाषाई और सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

यह दौरा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के ‘स्टूडेंट्स विजिटर्स प्रोग्राम 2026–27’ के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का संयुक्त संचालन ढाका स्थित भारत के उच्चायोग और आईसीसीआर द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक आदान-प्रदान के साथ सांस्कृतिक सहयोग को नई गति देना है।

भारत प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल देश के विभिन्न प्रतिष्ठित भाषाविदों, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों तथा प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल साहित्य अकादमी के सचिव एवं भारतीय ज्ञानपीठ, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. वरुण गुलाटी, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर इंडियन लैंग्वेजेज के प्रमुख प्रो. सुधीर प्रताप सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रमुख प्रो. सुधा सिंह, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ द्विवेदी तथा केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के निदेशक से भी संवाद करेगा।

यात्रा के दौरान भारत में हिंदी का अध्ययन कर रहे अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के साथ एक विशेष संवाद सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से हिंदी भाषा के अध्ययन, सांस्कृतिक अनुभवों और शैक्षणिक सहयोग को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़