अपराध
29 Jun, 2026

खेत में उगाई गांजे की फसल, 91.8 किलो मादक पदार्थ जब्त

चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने खेत में अवैध गांजे की खेती का खुलासा करते हुए 91.8 किलो गांजा जब्त किया और खेत मालिक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

चित्तौड़गढ़, 29 जून।

चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चाकूडा गांव स्थित एक खेत पर कार्रवाई करते हुए गांजा की अवैध खेती का खुलासा किया। मौके से 145 हरे और 88 सूखे पौधों सहित कुल 91.8 किलो गांजा जब्त किया गया। मामले में खेत मालिक महिपालसिंह को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह ने बताया कि शनिवार रात भादसोड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चाकूडा निवासी महिपालसिंह के खेत में अवैध मादक पदार्थ मौजूद है और उसके नष्ट किए जाने की आशंका है। सूचना की पुष्टि होने तथा वारंट लेने में समय लगने के कारण एनडीपीएस एक्ट की धारा 42(1) के तहत उच्चाधिकारियों को सूचित कर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

खेत पर मौजूद व्यक्ति ने अपनी पहचान महिपालसिंह पुत्र नारायण सिंह राजपूत के रूप में बताई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस दिया गया और खेत की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान खेत में 145 हरे पत्तेदार और 88 सूखे गांजे के पौधे मिले। इसके अलावा एक प्लास्टिक के टब में सूखा गांजा भी बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे पटवारी कृष्णपाल सिंह ने खेत का एक-चौथाई हिस्सा महिपालसिंह के कब्जे में होना बताया।

पुलिस ने सभी 233 पौधों को उखाड़कर चार बोरों में भरकर जब्त किया, जिनका कुल वजन 91 किलो 800 ग्राम निकला। पुलिस के अनुसार पौधे हरे होने के कारण उनका वजन अधिक है, जो सूखने पर कम हो जाएगा। टब में मिले सूखे गांजे का वजन 530 ग्राम पाया गया। इसके बाद महिपालसिंह के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़