अपराध
29 Jun, 2026

निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

जोधपुर के एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने गलत खून चढ़ाने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

जोधपुर, 29 जून।

जोधपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत के बाद सोमवार को परिजनों और समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना भी हुई। सूचना मिलने पर देवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

जानकारी के अनुसार नजमा अंसारी को तीन दिन पहले पाल लिंक रोड स्थित कमला नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि महिला को गलत खून चढ़ाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और दोपहर में उसकी मौत हो गई। उन्होंने उपचार में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और हंगामा किया। घटना के दौरान मारपीट की भी सूचना है।

सूचना पर देवनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात पर नियंत्रण किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने महिला की मौत के लिए इलाज में लापरवाही और गलत खून चढ़ाए जाने को जिम्मेदार ठहराया है।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़