सिंगापुर, 29 जून।
तमाम तरह की कानूनी और राजनीतिक मुश्किलों के बावजूद प्रीतम सिंह को सिंगापुर की वर्कर्स पार्टी का दोबारा महासचिव चुन लिया गया है। उन पर संसद में एक साथी सांसद से जुड़े मामले में झूठ बोलने का दोष सिद्ध हुआ है, जिसके बाद उन्हें 'लीडर ऑफ द अपोजिशन' का पद भी गंवाना पड़ा था।
पुनर्निर्वाचन के बाद मीडिया से बातचीत में 50 वर्षीय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य पूरी तरह तर्कसंगत और जिम्मेदार व्यवहार अपनाना है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का एकमात्र ध्येय सिंगापुर के नागरिकों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ प्रतिनिधित्व करना है।
पार्टी सदस्यों द्वारा उन्हें निर्विरोध दोबारा इस शीर्ष पद के लिए चुना गया है। गौरतलब है कि साल 1965 में मलेशिया से अलग होकर आजादी मिलने के बाद से ही इस द्वीप राष्ट्र में पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) का शासन रहा है और वर्कर्स पार्टी वहां का सबसे छोटा विपक्षी दल है।













