अपराध
29 Jun, 2026

लखीमपुर में पांच शातिर चोर गिरफ्तार, जेवरात और तमंचा बरामद

लखीमपुर खीरी में पुलिस और स्वाट टीम ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में जेवरात, नकदी और अवैध तमंचा बरामद करते हुए कई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।

लखीमपुर खीरी, 29 जून।

लखीमपुर खीरी पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में लंबे समय से सक्रिय चोर गिरोह के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि इनकी गिरफ्तारी से खीरी और कोतवाली सदर क्षेत्र में हुई चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में जेवरात, नकदी और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुनव्वर, प्रमोद कुमार, रामनारायण, संजय और उत्तम के रूप में हुई है। सभी खीरी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें चांदी की 10 जोड़ी पायल, 20 बिछुए, एक करधनी, आठ पुराने सिक्के, सोने की पांच अंगूठियां, एक ओम लॉकेट, तीन जोड़ी झुमके, एक मांग टीका, मांग बिंदी, दो मंगलसूत्र और नाक की बालियां शामिल हैं।

इसके अलावा आरोपितों के पास से 7,100 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि मुनव्वर के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला है।

पुलिस के मुताबिक आरोपितों के खिलाफ थाना खीरी और कोतवाली सदर में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़