अपराध
29 Jun, 2026

10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर के रामानुजगंज क्षेत्र में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

बलरामपुर, 29 जून।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी से तैयार कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 28 जून को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक-3 निवासी राजेश रवि अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से कच्ची महुआ शराब रखे हुए है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपित के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दो लाल रंग के जर्किन से कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1,300 रुपये है।

पूछताछ में आरोपित शराब के भंडारण या बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर शराब जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को राजेश रवि (40) निवासी वार्ड क्रमांक-3, रामानुजगंज को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू सहित रामानुजगंज पुलिस टीम शामिल रही।

|
आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़