मध्य प्रदेश
30 Jun, 2026

स्व. ईश्वर दास रोहाणी का योगदान सदैव प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठन निर्माण में योगदान को प्रेरणादायी बताया।

भोपाल, 30 जून।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा के सेंट्रल हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्व. रोहाणी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सार्वजनिक जीवन और जनसेवा को याद किया।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की पहल पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व विधानसभा अध्यक्षों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाना सराहनीय परंपरा है। उन्होंने कहा कि इससे जनप्रतिनिधियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. ईश्वर दास रोहाणी ने वर्ष 1993 में जबलपुर से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्होंने लगातार चार विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर जनता का विश्वास हासिल किया। उन्होंने जबलपुर के विकास और जनहित के कार्यों को समर्पण के साथ आगे बढ़ाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. रोहाणी एक कर्मठ, स्पष्टवादी और जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी अपने दायित्वों का आदर्श निर्वहन किया। लोकतांत्रिक मूल्यों, जनसेवा और संगठन निर्माण में उनका योगदान प्रदेशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़