धर्म / अध्यात्म
30 Jun, 2026

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, एजेंसियों ने बिछाया निगरानी का चक्रव्यूह

इस साल अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक और बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है।

जम्मू, 30 जून।

पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार प्रशासन ने सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया है। 3 जुलाई से शुरू होने वाली इस वार्षिक तीर्थयात्रा को पूरी तरह से हाईटेक सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।

सुरक्षा के लिए जम्मू में एक अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सक्रिय किया गया है, जो यात्रा की निगरानी का मुख्य केंद्र रहेगा। यहां से बेस कैंप से लेकर पूरे यात्रा मार्ग तक पर 24 घंटे डिजिटल नजर रखी जाएगी।

इस बार सुरक्षा एजेंसियों ने बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को धरातल पर उतारा है। सभी एजेंसियों की लाइव फीड को एक साथ एकीकृत किया गया है, जिससे किसी भी अनहोनी की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

निगरानी के लिए हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी, एआई एनालिटिक्स और फेस रिकग्निशन जैसी तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही ड्रोन निगरानी और जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए पल-पल की जानकारी कंट्रोल रूम को मिलती रहेगी ताकि सुरक्षाबल तुरंत एक्शन ले सकें।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़