मंगलुरु, 30 जून।
भारतीय तटरक्षक बल ने मंगलुरु तट के पास एक सफल समुद्री खोज और बचाव अभियान चलाते हुए छह मछुआरों की जान बचाई है। ये मछुआरे भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव 'मंजू माता' पर सवार थे, जो समुद्र में गहरे संकट में फंस गई थी।
तटरक्षक बल के जहाज 'सचेत' ने इस साहसी बचाव कार्य को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, कल खराब मौसम और समुद्र की ऊंची लहरों के कारण नाव के ढांचे में दरार आ गई थी और उसमें पानी भरने लगा था।
बल ने रिमोट-ऑपरेटेड लाइफबॉय का उपयोग करके सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तटरक्षक बल के अनुसार, सभी बचाए गए मछुआरों को अब सुरक्षित न्यू मंगलौर लाया जा रहा है, जहां उन्हें प्राथमिक सहायता देने के बाद स्थानीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।











.jpg)
