शेयर बाज़ार
30 Jun, 2026

सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बड़ी गिरावट: ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं।

नई दिल्ली, 30 जून।

घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। कीमतों में आई गिरावट से चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सोना 1,850 रुपये से लेकर 2,020 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। चेन्नई में हालांकि कमी तुलनात्मक रूप से कम रही और वहां भाव 770 रुपये से 900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूटे हैं। चांदी के दाम स्थिर बने हुए हैं।

इस गिरावट के बाद देश के ज्यादातर बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,41,920 रुपये से 1,45,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,090 रुपये से 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में कोई फेरबदल नहीं होने से यह दिल्ली में 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,070 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट का भाव 1,41,920 रुपये तथा 22 कैरेट का 1,30,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,41,970 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,140 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,45,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,41,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,42,070 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़