मुंबई, 30 जून।
बॉलीवुड के ऊर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म 'प्रलय' को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। निर्देशक जय मेहता की यह जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है। सितंबर 2026 से शुरू होने वाली इस फिल्म का अधिकांश हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में शूट किया जाएगा।
फिल्म की रचनात्मक बारीकियों में रणवीर सिंह खुद गहराई से जुड़े हुए हैं। वह निर्देशक के साथ पटकथा और किरदार को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। इस फिल्म में दर्शकों को भव्य विजुअल इफेक्ट्स और दमदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे, जिसके लिए अभिनेता विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं।
लगभग 300 करोड़ रुपये के बजट के साथ यह रणवीर के करियर की सबसे महंगी सोलो फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन अपना हिंदी सिनेमा में कदम रखेंगी। अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति और अनूठे विषय के कारण यह फिल्म चर्चा का केंद्र बनी हुई है।



















