नई दिल्ली, 30 जून।
भारत ने अफगानिस्तान के आवासीय इलाकों में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। इस बर्बर कार्रवाई में 36 नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 163 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान का यह आक्रामक कदम अफगानिस्तान की संप्रभुता पर सीधा हमला है। यह क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए भी एक बड़ा खतरा पैदा करता है।
भारत का मानना है कि यह घटना पाकिस्तान के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को दर्शाती है। अपनी आंतरिक असफलताओं को छिपाने के लिए पड़ोसी मुल्क द्वारा सीमा पार ऐसी हिंसा करना पूरी तरह से व्यर्थ प्रयास है।
भारत सरकार ने इस घटना में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। भारत ने एक बार फिर अफगानिस्तान की अखंडता के प्रति अपने पूर्ण समर्थन को दोहराया है।









.jpg)






