कोलकाता, 30 जून।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज पश्चिम बंगाल के शुभेंदु अधिकारी से उनके बिधाननगर स्थित आवास पर एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर गर्मजोशी देखने को मिली।
मुलाकात का अवसर केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन बना। शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनके सुखद एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।
दोनों नेताओं के बीच पश्चिम बंगाल के चहुंमुखी विकास और प्रगति से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सकारात्मक सहयोग को भविष्य में भी बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
बता दें कि भूपेंद्र यादव एक आधिकारिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कोलकाता दौरे पर हैं। वे यहाँ भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के एक विशेष आयोजन में शामिल होने के लिए आए हैं।












.jpg)


