मध्य प्रदेश
30 Jun, 2026

हूल दिवस पर जनजातीय वीर शहीदों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हूल दिवस पर जनजातीय अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

भोपाल, 30 जून।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हूल दिवस के अवसर पर जनजातीय वीरता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले जनजातीय अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश के इन वीर सपूतों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

मंगलवार को जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दमनकारी शासन व्यवस्था के विरुद्ध हुआ यह ऐतिहासिक संघर्ष स्वतंत्रता आंदोलन के लिए व्यापक जनजागरण का आधार बना। इस आंदोलन ने पूरे देश में स्वतंत्रता के प्रति नई चेतना और जागरूकता का संचार किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भारती के अमर सपूतों के त्याग और बलिदान का ऋण राष्ट्र कभी नहीं चुका सकता। उनके साहस, समर्पण और संघर्ष की गाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि सिदो और कान्हू के नेतृत्व में औपनिवेशिक शासन, शोषण और अन्याय के खिलाफ शुरू हुए ऐतिहासिक संथाल हूल की स्मृति में प्रतिवर्ष 30 जून को झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में हूल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जनजातीय समाज के हजारों वीर पुरुषों और महिलाओं के बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाता है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़