मध्य प्रदेश
30 Jun, 2026

तेज रफ्तार कार की टक्कर से ससुर-बहू की मौत, किशोरी गंभीर

राजगढ़ के नरसिंहगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार ससुर और बहू की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे भोपाल रेफर किया गया है।

राजगढ़, 30 जून।

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में बोडा रोड पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार ससुर और बहू की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा ग्राम गनियारी जोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुआ। घायल किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार कड़ियासांसी निवासी जीतमल सिसोदिया (52) अपनी बहू निम्मोबाई (26) और 16 वर्षीय जिया को बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। बताया गया कि निम्मोबाई और जिया बस से नरसिंहगढ़-बोडा जोड़ पर उतरी थीं, जहां उन्हें लेने जीतमल पहुंचे थे। वापसी के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि जीतमल सिसोदिया और निम्मोबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जिया गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को नरसिंहगढ़ अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया।

टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़