Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दक्षिण एशिया
30 Jun, 2026

सीमा पर ड्रोन उड़ाने पर दो नेपाली युवक हिरासत में

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने के आरोप में दो नेपाली युवकों को चीनी सुरक्षा कर्मियों ने हिरासत में लिया है और उनकी रिहाई के लिए नेपाली अधिकारियों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

काठमांडू, 30 जून।

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने के आरोप में चीनी सुरक्षा कर्मियों ने दो नेपाली युवको को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद उनकी रिहाई के लिए नेपाली सुरक्षा अधिकारियों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

नेपाल पुलिस के मुताबिक काठमांडू के धापासी निवासी मनोज प्रजापति और भक्तपुर के मध्यपुरथिमी निवासी सुदीप थापामगर दोलखा क्षेत्र से सीमा की ओर पहुंचे थे। मंगलवार सुबह दोनों को ड्रोन संचालित करते समय चीनी सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। वर्तमान में दोनों चीन के न्यालम काउंटी के नियंत्रण में हैं।

बताया गया है कि न्यालम काउंटी सिंधुपाल्चोक के निकट स्थित है। इसी कारण तातोपानी भंसार नाका के माध्यम से सिंधुपाल्चोक पुलिस की मध्यस्थता में दोनों युवकों को रिहा कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

सिंधुपाल्चोक पुलिस के अनुसार मनोज प्रजापति और सुदीप थापामगर ने स्वीकार किया है कि उनसे अनजाने में सीमा क्षेत्र के पास ड्रोन उड़ गया था, जिसके बाद उन्हें चीनी सुरक्षा कर्मियों ने हिरासत में ले लिया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़