मध्य प्रदेश
30 Jun, 2026

नदी संरक्षण के लिए प्रशिक्षण व्यावहारिक और प्रभावी हो: राज्यमंत्री बागरी

भोपाल में नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के पुनर्जीवन संबंधी कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने नदी संरक्षण के लिए व्यावहारिक और प्रभावी प्रशिक्षण पर जोर दिया।

भोपाल, 30 जून।

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि भारत में नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन, संस्कृति और आस्था का आधार हैं। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे मिशन के तहत आयोजित प्रशिक्षण पूरी तरह व्यावहारिक, सार्थक और प्रभावी होना चाहिए, ताकि भविष्य में तैयार होने वाली परियोजनाएं नदी संरक्षण के उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकें।

भोपाल में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने संबंधी दो दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री बागरी ने कहा कि डीपीआर तैयार करते समय प्राकृतिक स्रोतों के संरक्षण और उनकी उपयोगिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में प्रकृति की पूजा का मूल उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है। नदियों और वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है तथा वृक्ष प्राकृतिक रूप से नदियों को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बरसाती नालों की नियमित सफाई पर भी विशेष बल देते हुए कहा कि इससे नदियों को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलती है।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के कार्यकारी निदेशक बृजेन्द्र स्वरूप ने कहा कि नमामि गंगे मिशन के तहत गंगा की सहायक नदियों, विशेषकर बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मिशन के पाँच प्रमुख स्तंभ—अविरल गंगा, निर्मल गंगा, जन गंगा, ज्ञान गंगा और अर्थ गंगा—की जानकारी भी साझा की।

नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि बेतवा नदी के पुनर्जीवन को लेकर आयोजित यह दो दिवसीय कार्यशाला महत्वपूर्ण साबित होगी। कार्यक्रम में नमामि गंगे मिशन के निदेशक धीरज जोशी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख अभियंता प्रदीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़