अनूपपुर, 30 जून।
अनूपपुर जिले के डोला नगर परिषद क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसी। संयोग से हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। कार में सवार तीनों लोग भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कार क्रमांक सीजी 16 सीयू 8927 कोतमा से मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रही थी। डोला नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-3 में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार नाले को पार करते हुए कुंदन गुप्ता के मकान में जा घुसी।
हादसे के समय मकान खाली था, जिससे किसी को चोट नहीं आई। कार में एक आठ वर्षीय बच्चे सहित तीन लोग सवार थे, जिन्हें भी गंभीर चोट नहीं पहुंची। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
















.jpg)