Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
01 Jul, 2026

एमपी नगर में ट्राले की टक्कर से कार पलटी, दो युवक घायल

भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से कार पलटने पर दो युवक घायल हो गए, जबकि ट्राला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

भोपाल, 01 जुलाई।

भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पिपलानी निवासी 22 वर्षीय लक्ष्मण गौड़ अपने मित्र अनिमेष यादव के साथ निजी कार्य से कोलार जा रहे थे। व्यापम चौराहे से 6 नंबर स्टॉप की ओर कार मोड़ने के दौरान पीछे से आए ट्राला क्रमांक आरजे 01 जीसी 0893 ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को कार से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही एमपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्राले को जब्त कर लिया। कार चालक की शिकायत पर आरोपित ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़