Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
01 Jul, 2026

भोपाल : कम राजस्व वाले क्षेत्रों पर निगम आयुक्त सख्त, 15 दिन में लंबित प्रकरण निपटाने के निर्देश

भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली बढ़ाने, संबल योजना और समग्र ई-केवाईसी के लंबित मामलों को 15 दिन में निपटाने तथा फायर एनओसी और प्रशासनिक व्यवस्था में तेजी लाने के निर्देश दिए।

भोपाल, 01 जुलाई।

भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बुधवार को निगम मुख्यालय अटल भवन में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों और समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान निगम आयुक्त ने कहा कि जिन क्षेत्रों में राजस्व वसूली कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर कर संग्रहण बढ़ाया जाए। उन्होंने संपत्तिकर और अन्य राजस्व संबंधी नस्तियों का संचालन ई-फाइल सिस्टम के माध्यम से करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने संबल योजना के लंबित आवेदनों की जांच सहित पूरी प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूरी करने और समग्र ई-केवाईसी से जुड़े सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में पॉश मशीनों की उपलब्धता और उपयोग की समीक्षा करते हुए उन्होंने इन्हें संबंधित विभागों के जिम्मेदार कर्मचारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि समय पर मशीन उपलब्ध नहीं होने पर संबंधित जोनल अधिकारी, वार्ड प्रभारी और स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अतिक्रमण स्टोर में भी पॉश मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

शहर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निगम आयुक्त ने फायर एनओसी प्रक्रिया में तेजी लाने, संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी करने और लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा निगम के वायरलेस सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय रखने तथा अधीनस्थ कर्मचारियों से अनुशासित ढंग से कार्य कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।

बैठक में नवनिर्मित यूरिनल्स को जल्द शुरू कराने, सीएंडडी वेस्ट के उपयोग की समीक्षा करने और इसके बेहतर उपयोग के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में निगम के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़