Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजस्थान
01 Jul, 2026

जयपुर में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन शुरू, तकनीक के जरिए सुशासन पर मंथन

जयपुर में आयोजित दो दिवसीय 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए सुशासन को मजबूत बनाने पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जा रही है।

जयपुर, 01 जुलाई।

राजस्थान की राजधानी जयपुर के आरआईसी में बुधवार को 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन का भव्य आगाज हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जन-धन और मोबाइल की शक्ति ने बिचौलियों के दखल को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्मार्ट परियोजना और ई-मित्र व्हाट्सएप सेवा जैसी नई सुविधाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डिजिटल इंडिया और यूपीआई के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है।

सम्मेलन की थीम 'विकसित भारत 2047: एआई सक्षम, डेटा संचालित एवं सुरक्षित डिजिटल गवर्नेंस' तय की गई है। इस मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और भविष्य की डिजिटल व्यवस्थाओं पर गहन मंथन होगा। इस आयोजन में विभिन्न राज्यों के अधिकारी, शिक्षाविद और स्टार्टअप जगत से जुड़े हजारों प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।

आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने उद्यमियों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार डेटा सेंटर और एआई नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उद्योगों को हर संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया गया है।

इस दो दिवसीय आयोजन में कुल 6 प्लेनरी और 6 ब्रेकआउट सत्र होंगे। समापन के दिन यानी 2 जुलाई को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली परियोजनाओं को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मेलन देश की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़