दिल्ली-एनसीआर
02 Jul, 2026

पालिका बाजार में मनन चतुर्वेदी का अनोखा कारनामा, 24 घंटे मैराथन पेंटिंग से बच्चों के लिए जगाई अलख

सामाजिक कार्यकर्ता मनन चतुर्वेदी ने निराश्रित बच्चों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दिल्ली के पालिका बाजार में 24 घंटे लगातार मैराथन पेंटिंग करके 52 कलाकृतियां बनाई हैं।

नई दिल्ली, 02 जुलाई।

राजस्थान की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता मनन चतुर्वेदी ने अपनी कला के जरिए समाज में एक नई चेतना जगाने का प्रयास किया है। दिल्ली के पालिका बाजार में आयोजित एक अनोखे मैराथन पेंटिंग शो में उन्होंने लगातार 24 घंटे तक चित्रकारी कर अपने लक्ष्य को हासिल किया है। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने शिरकत की और उनके इस जज्बे की खुलकर सराहना की।

बंसल ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्र निर्माण का कार्य सामूहिक प्रयासों से ही संभव है और मनन जैसे लोगों की पहल समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में मौजूद सांसद जगदंबिका पाल ने भी उनकी कलाकारी की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के प्रति एक विशेष समर्पण बताया। मनन का यह आयोजन मुख्य रूप से निराश्रित और परित्यक्त बच्चों के जीवन की चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया था।

दिल्ली में मनन का यह 21वां प्रदर्शन था, जिसमें उन्होंने महज एक दिन में 52 कलाकृतियां तैयार कर डालीं। इससे पहले वे राजस्थान और गुजरात के विभिन्न शहरों में भी ऐसे शो कर चुकी हैं और उनके नाम 72 घंटे तक निरंतर चित्रकारी करने का एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बच्चों को केवल सहानुभूति की नहीं, बल्कि उन्हें गंभीरता से समझने और उनके अधिकारों के संरक्षण की आवश्यकता है।

मनन चतुर्वेदी ने चिंता जताते हुए कहा कि उपेक्षा का शिकार केवल सड़क पर रहने वाले बच्चे ही नहीं, बल्कि घरों के भीतर भी कई बच्चे हो सकते हैं। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि बच्चों के प्रति नजरिए को और अधिक सकारात्मक बनाने की जरूरत है ताकि निराश्रित और परित्यक्त बच्चों को एक बेहतर भविष्य मिल सके।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़