मध्य प्रदेश
02 Jul, 2026

राजगढ़ में विकसित भारत मिशन का आगाज, गांव तय करेंगे विकास की प्राथमिकताएं

राजगढ़ में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन के शुभारंभ के साथ ग्रामीणों को विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने की भूमिका दी गई, जबकि रोजगार, जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन पर विशेष जोर रहेगा।

राजगढ़, 02 जुलाई।

विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का गुरुवार को जिले में शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प के तहत शुरू हुए इस मिशन के राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के मुक्कावरिपल्ली गांव से किया गया, जिसे राजगढ़ जिले के गोपालपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में देखा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. गिरीशकुमार मिश्रा ने कहा कि यह मिशन ग्रामीण विकास का व्यापक अभियान है। इसके तहत स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगार, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य और फसल कटाई के व्यस्त समय में मजदूरी कार्यों का अतिरिक्त दबाव नहीं रहे, इसके लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

सांसद रोडमल नागर ने कहा कि योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि गांवों के विकास कार्यों की प्राथमिकता स्वयं ग्रामीण तय करेंगे। ग्राम पंचायतों की भागीदारी से जल संरक्षण, वृक्षारोपण, भूमि विकास, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना और आजीविका से जुड़े कार्यों का चयन किया जाएगा।

विधायक अमरसिंह यादव और मोहन शर्मा ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के दौरान संबल योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में सांसद रोडमल नागर, विधायक अमरसिंह यादव, विधायक मोहन शर्मा, कलेक्टर डॉ. गिरीशकुमार मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़