रक्षा व सुरक्षा
02 Jul, 2026

रक्षा मंत्री से मिले नए सेना प्रमुख, सुरक्षा और आधुनिकीकरण पर चर्चा

नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सेना की परिचालन तैयारियों, आधुनिकीकरण, स्वदेशी रक्षा और भविष्य की रणनीतिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

नई दिल्ली, 02 जुलाई।

भारतीय सेना के 31वें सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने पदभार संभालने के बाद गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-2 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच भारतीय सेना की परिचालन तैयारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने जनरल धीरज सेठ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

यह शिष्टाचार भेंट ऐसे समय हुई है, जब देश बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य के बीच अपनी सैन्य क्षमताओं के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दे रहा है। ऐसे में रक्षा मंत्री और नए सेना प्रमुख के बीच हुई यह बैठक भारतीय सेना की रणनीतिक प्राथमिकताओं के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में सेना की वर्तमान परिचालन तैयारियों, सीमावर्ती सुरक्षा स्थिति, सेना आधुनिकीकरण, स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को बढ़ावा देने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श होने की संभावना जताई गई।

जनरल धीरज सेठ ने 30 जून को भारतीय थलसेना की कमान संभाली थी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बुधवार को 'विजय' नाम से अपना दृष्टिकोण भी प्रस्तुत किया। अपने पहले संबोधन में उन्होंने कहा था कि स्वदेशी संसाधनों के माध्यम से युद्ध जीतने की क्षमता विकसित करना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। साथ ही सीमाओं और उभरते खतरों पर लगातार सतर्क निगरानी रखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने पर भी उन्होंने जोर दिया।

उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में आधुनिक तकनीकों के व्यापक उपयोग, एआई आधारित क्षमताओं के विस्तार, स्वदेशी रक्षा उद्योग को बढ़ावा, आत्मनिर्भरता को मजबूत करने और तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को प्रमुख स्थान दिया है।

|
आज का राशिफल

निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़