दक्षिण एशिया
03 Jul, 2026

पाकिस्तान में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 40 यात्रियों की मौत

पाकिस्तान के शेरानी-झोब हाईवे पर एक यात्री बस के गहरी खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

शेरानी, 3 जुलाई।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा सीमा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। शेरानी-झोब हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे भारी तबाही हुई।

मेडिकल इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर के अनुसार, इस दर्दनाक घटना में अब तक 40 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दुर्घटना में घायल हुए आठ अन्य यात्रियों को इलाज के लिए झोब के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि यह बस क्वेटा से पेशावर जा रही थी। रास्ते में एक अन्य बस खराब होने के कारण अतिरिक्त यात्री भी इसी बस में सवार हो गए थे, जिससे बस में यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए। शेरानी और डेरा इस्माइल खान के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है ताकि घायलों को तुरंत उपचार मिल सके।

प्रशासन ने इस भयावह बस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। रेस्क्यू टीमें लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं और मलबे से शवों को निकालने का काम अभी भी जारी है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़