उत्तर प्रदेश
04 Jul, 2026

काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन घायल

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास पीएसी जवान की बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली से तीन दुकानदार घायल हो गए।

वाराणसी, 04 जुलाई।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को एक अप्रत्याशित हादसा हो गया। ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवान के हाथ से कार्बाइन फिसलकर गिर गई।

कार्बाइन जमीन पर टकराते ही उससे अचानक गोली चल गई। गोली सड़क पर लगी, जिससे वहां मौजूद दुकानदार जख्मी हो गए।

हादसे में निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव घायल हुए हैं। गिट्टियां उछलने से लगी इन चोटों के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां अब वे खतरे से बाहर हैं।

इस घटना के बाद मंदिर परिसर के बाहर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़