Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दक्षिण एशिया
04 Jul, 2026

तक्षशिला का स्वरूप बदलने पर यूनेस्को सख्त, पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

यूनेस्को ने तक्षशिला के स्मारकों के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने पर पाकिस्तान को चेतावनी दी है और उन्हें पुरानी स्थिति में बहाल करने का निर्देश दिया है।

इस्लामाबाद, 04 जुलाई।

पाकिस्तान के विश्व धरोहर स्थल तक्षशिला पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यूनेस्को ने यहां किए गए पुनर्निर्माण कार्यों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पाकिस्तान को चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि यदि इन स्मारकों को उनके मूल स्वरूप में वापस नहीं लाया गया, तो तक्षशिला को 'खतरे में पड़ी धरोहरों' की सूची में डाला जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऐतिहासिक मोहरा मोराडु और सिरकप स्थलों पर किए गए निर्माण से इनकी प्राचीनता प्रभावित हुई है। यूनेस्को ने आगाह किया है कि स्थलों के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ उनकी ऐतिहासिक अखंडता को नष्ट करती है। इस संबंध में जर्मनी के एक उदाहरण का उल्लेख भी किया गया है।

यह विवाद तब गहराया जब पेरिस स्थित यूनेस्को के कार्यालय में अज्ञात माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें दावा किया गया कि पुरातत्व विभाग ने प्राचीन दीवारों को हटाकर नया निर्माण किया है और कुछ ढांचों की ऊंचाई में अनुचित बदलाव किए हैं।

शिकायत के बाद यूनेस्को की एक विशेषज्ञ टीम ने खुद मौके पर जाकर हालात का मुआयना किया। एजेंसी ने अब पाकिस्तान सरकार से इन सभी बदलावों की तुरंत समीक्षा करने और स्मारकों को पहले जैसा बहाल करने को कहा है।

गौरतलब है कि विश्व धरोहर के रूप में तक्षशिला का अपना विशेष महत्व है। छठी शताब्दी ईसा पूर्व से जुड़ा यह स्थल 1980 से यूनेस्को की सूची में शामिल है, जिसे सुरक्षित रखना अब बड़ी चुनौती बन गया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़