अपराध
04 Jul, 2026

कोरबा: जन्मदिन पार्टी के बाद विवाद, बोलेरो से कुचलकर युवक की हत्या

कोरबा जिले के एक रिजॉर्ट में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए विवाद में आरोपित ने बोलेरो कैंपर से कुचलकर उज्जवल सिंह नामक युवक की हत्या कर दी।

कोरबा, 04 जुलाई।

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए एक खूनी विवाद ने युवक की जान ले ली है। आपसी झगड़े के बाद आरोपित ने बोलेरो कैंपर से उज्जवल सिंह को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना शुक्रवार देर रात की है, जब दीपका क्षेत्र के कुछ युवा जन्मदिन मनाने के लिए रिजॉर्ट पहुंचे थे। वहां पार्टी के दौरान तुषार ढांडा और उज्जवल सिंह के बीच किसी बात पर बहस हो गई। हालांकि, उस समय मौजूद अन्य साथियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

रिजॉर्ट से बाहर निकलने के बाद सड़क पर दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर आरोपित तुषार ढांडा ने अपनी तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर को उज्जवल सिंह की ओर बढ़ा दिया। इस घटना में उज्जवल गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपित मौके से फरार हो गया।

घायल युवक को आनन-फानन में कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए।

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि आरोपित तुषार ढांडा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़