Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
04 Jul, 2026

सरकार ने 23 आतंकवादियों को किया घोषित, जैश-लश्कर के नेटवर्क पर बड़ी चोट

केंद्र सरकार ने 17 पाकिस्तानियों समेत 23 आतंकवादियों को यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित करते हुए उनके नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है।

नई दिल्ली, 04 जुलाई।

केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाते हुए 23 दहशतगर्दों को आतंकवादी घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने यूएपीए (UAPA) के तहत इन सभी के नाम कानून की चौथी अनुसूची में शामिल कर लिए हैं।

सूची में 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक शामिल हैं। ये सभी आतंकी वर्तमान में पाकिस्तान या पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में बैठकर भारत विरोधी साजिशों को अंजाम दे रहे हैं।

मंत्रालय के अनुसार, इनमें से 13 आतंकी जैश-ए-मोहम्मद, नौ लश्कर-ए-तैयबा और एक टीआरएफ से जुड़े हुए हैं। ये लोग घुसपैठ, हथियार तस्करी, भर्ती और आतंकी हमलों की साजिश रचने जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं।

घोषित आतंकियों में मसूद इलियास कश्मीरी, हाफिज अब्दुल शकूर और फिरदौस अहमद भट जैसे नाम प्रमुख हैं। इन पर देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले नेटवर्क चलाने और धन मुहैया कराने के गंभीर आरोप हैं।

गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे सभी नेटवर्कों को ध्वस्त करने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़