राष्ट्रीय खेल
07 Jul, 2026

तालकटोरा स्टेडियम में प्रो बॉक्सिंग लीग का रोमांच, आज से रिंग में उतरेंगे मुक्केबाज

तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में प्रो बॉक्सिंग लीग का शुभारंभ हो चुका है, जहाँ मंगलवार से चार फ्रेंचाइज़ी टीमों के बीच रोमांचक मुक्केबाज़ी मुकाबलों की शुरुआत होगी।

नई दिल्ली, 07 जुलाई।

तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रो बॉक्सिंग लीग का शानदार आगाज़ सोमवार को हुआ। अब मंगलवार से इस स्टेडियम में मुक्केबाज़ी के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जहाँ देशभर से आए होनहार खिलाड़ी चार अलग-अलग फ्रेंचाइज़ी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए रिंग में अपना दमखम दिखाएंगे।

इस लीग के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि भारतीय मुक्केबाज़ी को एक नई दिशा देने और वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए भावी प्रतिभाओं को तराशने की दृष्टि से यह एक अहम कदम है। चयन प्रक्रिया के बारे में उन्होंने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों को उनकी काबिलियत और बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भी शिरकत की और इसे खेल के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत बताया।

महासचिव राकेश ठाकरान ने जानकारी दी कि 10 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण जियोहॉटस्टार, दूरदर्शन स्पोर्ट्स और अन्य डिजिटल माध्यमों पर किया जाएगा, जबकि दर्शक बुकमायशो के जरिए अपने टिकट बुक कर सकते हैं। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। साथ ही, दिल्ली-एनसीआर के छात्रों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है ताकि युवाओं में मुक्केबाज़ी खेल के प्रति अधिक उत्साह पैदा हो सके।

|
आज का राशिफल

धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शुभांक-2-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 29°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़