लखनऊ, 07 जुलाई।
नाका हिण्डोला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, 20 मई को एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि उसकी मुलाकात अहमदाबाद निवासी एजाज मिर्जा से हुई थी। आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में विवाह करने से इनकार कर दिया।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी चारबाग क्षेत्र में मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एजाज मिर्जा को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।














.jpg)
