मध्य प्रदेश
08 Jul, 2026

सीहोर कलेक्टर ने आष्टा अस्पताल और मंडी का किया निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश

सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. ने आष्टा सिविल अस्पताल और नवीन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

सीहोर, 08 जुलाई।

सीहोर जिले के कलेक्टर बालागुरू के. ने बुधवार को आष्टा सिविल अस्पताल और नवीन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार और सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

आष्टा सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, प्रसूति कक्ष, आपातकालीन सेवाओं, जांच सुविधाओं और साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपलब्धता, दवाओं के भंडार सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीबीएमओ डॉ. अमित माथुर ने अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

इसके बाद कलेक्टर ने आष्टा नवीन कृषि उपज मंडी पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंडी कार्यालय अधीक्षक अरविंद झवर ने मंडी परिसर में पेयजल और विद्युत आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था के साथ दुकानों के निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराया।

कलेक्टर ने मंडी परिसर में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्मित एवं निर्माणाधीन भवनों, व्यापारिक सुविधाओं, किसानों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं, सड़क, शेड, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्य समयसीमा में पूरे किए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने किसानों और व्यापारियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मंडी परिसर में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। विद्युत आपूर्ति के लिए मध्य प्रदेश विद्युत मंडल और पेयजल व्यवस्था के लिए नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान आष्टा एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह किरार, तहसीलदार राम पगारे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़